75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर केंदुआ न.4 अंजुमन फैजूल इस्लाम (क़ौमी पंचायत केंदुआ) के तरफ से झंडा तोलन कार्यक्रम आयोजन किया गया…

केंदुआ(KENDUA): इस कार्यक्रम का अयोजन केंदुआ न.4 के पंचायत “अंजुमन फैजूल इस्लाम” के सदर जनाब मुन्ना कुरैशी ने किया ।

जिसमे मुख्य रूप से केंदुआडीह थाना क्षेत्र के (बड़ा बाबु) थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा झंडातोलन किया गया,उसके बाद पुलिस दल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को परेड कर सलामी दी गई..

इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा काफी उत्साह देखा गया,बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए रंगबिरंगे कपड़े पहन कर राष्ट्रीय गीत गुगुनाते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

वहीं कुछ बच्चे हमारे देश की आन बान शान, हमारे रक्षा कवच, देश के वीर सैनिक के रूप में भी नजर आए..

इस अवसर पर उर्दू उत्कर्मित मध्य विद्यालय केंदुआ, मदरसा अहले सुन्नत कादिरीया लतीफिया, मकतब- तालीमुल इस्लाम के बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लिए..

इस कार्यक्रम में प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह, केदुआ जामा मस्जिद के इमाम जनाब मौलाना शफीकुल क़ादरी, गोपाल भुवानिया, सदर मुन्ना कुरैशी, बबलू अंसारी, मनौवर हुसैन, छोटू, पिंटू डेकोरेटर, टिंकू (RK डेकोरेटर), जावेद अंसारी, गुलाम अहमद रज़ा समेत केंदुआडीह थाना के पुलिस दल भी शामिल हुए ।

News ANP के लिए केंदुआ से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट…

#Republicday2024

#75thRepublicDay

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *