पुलवामा के पांचवीं बरसी पर राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया…

धनबाद(DHANBAD)निरसा।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के लेथापुरा में पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित आतंकवादी हमले में 14 फरवरी 2019 को 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. हमले की पांचवीं बरसी पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के युवाओं द्वारा कुमारधुबी चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।युवाओं द्वारा कुमारधुबी चौक पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के समीप 40 शहीद वीर सुपतो की प्रतिमा लगा कर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर उन शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और बीर सपूत अमर रहे का नारा दिया।


आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और प्रतिक्रिया स्वरूप कारवां अमन नाम की बस सेवा भी बंद कर दी गई थी. इसी हमले के जवाब में भारत ने भी महज 12 दिन के भीतर बालाकोट एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमले किए थे इसमें 26 फरवरी की रात को भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 जेट फाइटर पाकिस्तान की सीमा में घुसे और बालाकोट में स्थित जैश-ए- मोहम्मद के ठिकानों पर बम बरसाकर उनके ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था जो कि भारत की ओर से आतंकवादी संगठनों को कड़ी चेतावनी थी।इस मौके पर सोनू यादव,संजय रवानी अक्षय कुमार,आदित्य ठाकुर सोनू प्रभाकर, गौतम यादव, छोटू ठाकुर, कुंदन सिंह, कुंदन यादव, प्रभात कुमार ,विपिन कुमार, मंटू झा, रणवीर कुमार, सन्नी कुमार, राज़ रविदास, भोला नाथ, शाहरुख, लाला सिंह , मिथिलेश, राकेश, सागर, बिट्टू महजूद थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *