झरिया पूर्व MLA व मजदूर नेता स्व. सूर्य देव सिंह 33 वी पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का होगा आयोजन..

झरिया(DHANBAD) झरिया के लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक मजदूर मसीहा कहे जाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह की 33 वां पुण्य तिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून को मानने का निर्णय लिया गया है। जिसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। जंहा पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

जिसमे काफी संख्या में आम या खास लोग पहुंचकर इस श्रंद्धाजलि सभा के साक्षी बनेंगे।जिसकी जानकारी भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह ने दिया।

मौके पर अपने ससुर के 33 वीं पुण्यतिथि को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती सिंह ने मंगलवार को झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भाजपा और जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा कर समीक्षा की।

बैठक में मुख्य रूप से संतोष सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, अरुण साव, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, लक्की सिंह समेत कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *