एचपीसी वेतन सहित 4 सूत्री मांगो को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन और अगले दिन चक्का जाम आंदोलन का नोटिस पूर्व में दिया गया..

बाघमारा(BAGHMARA) यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन एटक ने किया बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक से वार्ता किया।मालूम हो कि एटक के क्षेत्रीय सचिव संतोष चंद्र गोराई द्वारा ए एम पी कोलियरी में खेमका केरियर प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत सेल पीकर मजदूरों की एचपीसी वेतन सहित 4 सूत्री मांगो को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन और अगले दिन चक्का जाम आंदोलन का नोटिस पूर्व में दिया गया था । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरोरा क्षेत्र में में धरना प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात प्रबंधन द्वारा वार्ता में बुलाने पर वार्ता हुई तकरीबन 3 घंटे के वार्ता के बाद प्रबंधन यूनियन एवं संवेदक के बीच सहमति बनी। कंपनी के नियमानुसार सेल् पीकिंग का बेस रेट संवेदक को भुगतान करना होगा ।

संवेदक इस कार्य को बिलो रेट (कम रेट )में लिए हैं। तो यह उनकी जिम्मेदारी है। यदि संवेदक बेस रेट पर भुगतान नहीं करती है तो कंपनी संवेदक को कार्य मुक्त करसकती है। सी एम पीएफ एवं पेंशन मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए कल 48 महीना की बकाया में से कल दो महीना का सी एम पीएफ ऑफिस धनबाद में संवेदक द्वारा राशि जमा कर दिया जाएगा । रीजनल हॉस्पिटल बाघमारा के इमरजेंसी सेवा को सेंट्रल हॉस्पिटल के तर्ज पर 15 दिनों के अंदर दुरुस्त कर दिया जाएगा। एवं स्वर्गीय अनिश रुण्डा के पुत्री निकिता रुण्डा का नियोजन संचिका की कारवाई त्वरित गति से शुरू कर दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव संतोष चंद्र गोराई बरोरा मुखिया प्रतिनिधि

देवानंद साव क्षेत्रीय अध्यक्ष एन डी पांडे वरीय नेता मुकुट धारी गोराई नवल किशोर महतो राजीव प्रसाद महतो जगदीश रवानी हीरालाल महतो सुमन कुमार पांडे संतोष रवानी अरुण रवानी रविंद्र राय राजीव बीसियार मुबारक अंसारी अनिल कुम्हार दीपक गोराई पंकज शर्मा भागीरथ महतो सुरेश रवानी रघुवर पाठक राम प्रबंधन के तरफ से महाप्रबंधक पियूष किशोर के अलावा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक हेमंत कुमार हेना कार्यकारी परियोजना पदाधिकारी यशवंत सिंह राजपूत एरिया प्लैनिंग ऑफीसर अभिजीत पाल एरिया सिविल इंजीनियर दीपक रजक एवं नोडल अधिकारी नियोजन अलीशा मिंज उपस्थित थे वार्ता सकारात्मक रही और मजदूरों की इस महीना में होने वाली मासिक वेतन भुगतान कंपनी के बेस रेट के तहत एचपीसी रेट से की जाएगी इस पर यूनियन पदाधिकारी ने कहा कि यदि इसके बावजूद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो यूनियन उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगी

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *