नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का बिहार में 16 प्रत्याशियों के संभावित नाम बाहर आ गए हैं…

पटना: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का बिहार में 16 प्रत्याशियों के संभावित नाम बाहर आ गए हैं. बता दें कि जेडीयू को एनडीए गठबंधन में 16 सीटें मिली हैं और अब सभी 16 सीटों पर पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नाम आ गए हैं.

इस लिस्ट में नया नाम शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, किशनगंज से मजाहिद आलम और सीवान से विजयलक्ष्मी का है. बता दें कि जेडीयू ने 2019 में जीती गई और काराकाट सीट क्रमश: जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के लिए खाली कर दी है. बदले में भाजपा ने अपनी परंपरागत शिवहर सीट कुर्बान की है. शिवहर सीट से भाजपा की ओर रमा देवी 2009 से लगातार विजयश्री हासिल करती रही हैं.

वहीं जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल को करारा झटका लगा है. पार्टी ने एक बार फिर गोपाल मंडल को भागलपुर से टिकट नहीं दिया है. बता दें कि गोपाल मंडल कई बार ये दावा कर चुके हैं कि, उनके पॉकेट में ही टिकट रहता है. पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा से पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले है लेकिन सीएम नीतीश ने उन्हें निराश करते हुए भागलपुर से एक बार फिर अजय कुमार मंडल को लोकसभा टिकट दिया है.

NEWS ANP के लिए पटना से ब्यूरो की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *