निशिकांत दुबे “बाबा” की भविष्यवाणी..जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन..

दुमका/देवघर (DUMKA/DEOGHAR)गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने दावा करते हुए कहा है कि JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) के बेटे बसंत सोरेन जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे।

निशिकांत दुबे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के एमपी-MLA की विशेष अदालत में पेश होने को शनिवार को दुमका पहुंचे थे।

अदालत के बाहर पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान बड़ा दावा करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि Shibu Soren की विरासत को बचाने के लिए उनके छोटे पुत्र बसंत सोरेन जून-जुलाई तक JMM छोड़ देंगे।

यह भी दावा किया कि वर्ष 2025 आते-आते झामुमो कई टुकड़ों में बंट जायेगा। कोई JMM सोरेन बनेगा, तो कोई JMM चंपाई तो कोई JMM मथुरा गुट बनायेगा। JMM का सिंबल भी जब्त हो जायेगा।

निशिकांत दुबे ने कहा कि हजारीबाग में एक कंपनी है इनलैंड पावर। इसने हजारीबाग के JMM जिला अध्यक्ष बास्की के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा किए हैं।

यह राशि बास्की द्वारा जमशेदपुर के अंजया स्टील को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंजया स्टील Hemant Soren की बेनामी संपत्ति है। आज नहीं तो कल, इसका बड़ा खुलासा होने वाला है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर इनलैंड पावर क्यों करोड़ों रुपये झामुमो जिला अध्यक्ष बास्की के खाता में देगा? सारा बैंक अकाउंट ED को दिया गया है। यहां सिर्फ जमीन की ही लूट नहीं बल्कि फैक्टरी की भी लूट हुई है। संपत्ति बनायी गयी है।

जब लोकपाल की जांच बढ़ेगी जिसमें शिबू सोरेन, उनकी पत्नी और परिवार के लोग दायरे में आएंगे तो सोरेन परिवार में सीता सोरेन और उनके परिवार के अलावा कोई भी चुनाव लड़ने के लायक नहीं रहेगा।

निशिकांत दुबे ने कहा कि उनकी बातों को झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य हवा में उड़ा देते हैं, जिस दिन सरफराज अहमद ने त्यागपत्र दिया था, उसी वक्त उन्होंने कहा था कि सरफराज अहमद राज्यसभा के सदस्य होंगे और वह सच साबित हुआ।

Kalpana Soren Gandey विधानसभा की उम्मीदवार होंगी, वह भी सत्य साबित हुआ। अब तीसरी भविष्यवाणी यह है कि जिस दिन कल्पना चुनाव जीत कर आयेंगी, धक्का मार कर Champai Soren को बाहर कर देंगी।

वह इस प्रदेश की CM होंगी क्योंकि हेमंत सोरेन को बेल मिलने नहीं जा रही है। दो बातें सत्य हो चुकी हैं, तीसरी बात भी सत्य होगी। अब दुबे बाबा की भविष्यवाणी कितना सही होगा ,ये तो वक्त बताएगा..!

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *