समाजसेवी उदय प्रताप सिंह की माता स्व. तेतरी देवी की मनी नौवीं पुण्यतिथि…

धनबाद:(DHANBAD )सोमवार को समाजसेवी उदय प्रताप सिंह की माता स्वर्गीय तेतरी देवी की नौवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुण्यतिथि पर उदय प्रताप सिंह के पिता रामनाथ सिंह रिश्तेदारों एवं मित्रों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

पुण्यतिथि के मौके पर उदय प्रताप सिंह ने कहा बताया कि उनकी माता का बहुत ही सरल स्वभाव एवं मिलनसार थी। वे लोगों के दुख सुख में शामिल होकर मदद किया करती थी। मानव सेवा का उन्हीं के द्वारा मिला संस्कार के आज सामाजिक कार्यों से जुड़ा हूं और अपनी माता की पुण्यतिथि एक शांति यज्ञ की तरह मानता हूं इस अवसर पर ब्राह्मणों ने रीति रिवाज से विधिवत पूजा अर्चना किए एवं ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व. तेतरी देवी के पति रामनाथ सिंह,ओम प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, हजारीबाग से आए पुरोहित कामेश्वर पांडे, बृजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, प्रदीप सिंह, श्वेता, अनिकेत सिंह,अरुण सिंह, सानू सिंह, रेनू सिंह, बिंदु सिंह, माया सिंह, सुमन सिंह,गुड़िया, अंजली सिंह, नेहा सिंह, सोनू सिंह, अजीत सिंह, हर्ष सिंह, रवि सिंह, हरशु, जिशु सिंह, अजय पांडे, हनी सिंह तथा ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह उर्फ कल्टू इत्यादि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए अंजली की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *