धनबाद (DHANBAD).. MINING ACTION IN DHANBAD: 10 जून से पूरे देश में NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) का प्रतिबंध प्रभावी होते ही धनबाद का माइनिंग विभाग विभाग सक्रिय हो गया है…
जिला खनिज विभाग की टीम गुरुवार की सुबह बरटांड बस स्टैंड के निकट धैया रोड में सड़क किनारे अवैध रूप से बालू लदे दो मिनी 407 ट्रक को पकड़ा ,जिसमें करीब 400 सीएफटी बालू लदा हुआ था…जिला खनन विभाग के इंस्पेक्टर (निरीक्षक)श्याम नंदन सिंह और ब्रह्मदेव यादव दोनों के नेतृत्व कार्रवाई की गई..मौके पर धनबाद पुलिस की टीम भी मौजूद रहीं…
गौरतलब है कि ये सभी बालू निरसा और पूर्वी टुंडी के बैजरा घाट और दूसरे इलाके से शहर में ला कर बेचे जा रहें थे..हाल के दिनों में धनबाद के हीरापुर और गोल बिल्डिंग के पास भी बालू माफिया धड़ल्ले से अवैध बालू शहर में पहुंचा रहें है..इसके लिए हाईवा,मिनी ट्रक और ट्रैक्टर का प्रयोग किया जाता है..हाल के दिनों में बालू की कीमत में भारी इज़ाफा हुआ ऐसे में बालू तस्करों के लिए ये काफी मुनाफ़े का धंधा है…
2000 का बालू शहर पहुंचते ही पांच से छह हजार में बिकता है…मजेदार बात ये है धनबाद में कैटेगरी दो के करीब 16 बालू घाट की नीलामी की गई ,टेंडर आवंटन के बाद भी पर्यावरण स्वीकृति
(Environment clearance) नहीं मिलने के कारण बालू की निकासी नहीं हो पा रही है..
हालांकि नदी किनारे से दूर निर्धारित नियमों का पालन कर स्टॉक बालू के परिवहन पर रोक नहीं है… वहीं जलीय जीवो और पुल पुलिया के संरक्षण को देखते हुए 10 जून से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में NGT लागू होने के बाद नदियों से बालू उत्खनन पर रोक लग गई है..ये नियम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही पूरे देश में लागू है…
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

