कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के पहल पर वार्ता सफल आंदोलन समाप्त हुई,जमीन से संबंधित मुद्दे पर मुआवजा नौकरी की थी मांग…

बाघमारा(BAGHMARA)कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के केंद्रीय सचिव दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन राय बस्ती जयरामडी बस्ती के रयातो द्वारा धरना प्रदर्शन एवं बंदी कार्यक्रम वार्ता के बाद समाप्त किया गया तथा जमीन से संबंधित मुद्दे पर मुआवजा नौकरी की मांग पर प्रबंधन ने कहा है कि चार महीना के अंदर जो नौकरी हेड क्वार्टर से अप्रूवल के लिए गया है।स्वीकृति होने के बाद नियोजन दिया जाएगा जिसके बाद प्रभावित परिवार को आउटसोर्सिंग में पांच नौकरी देने पर सहमति बनी तथा ब्लॉक 2 क्षेत्र में कोई भी कंपनी आए उसमें प्रभावित परिवार के लोगों को नियोजन दिया जाएगा। उसके बाद किसी अन्य को इन बातों पर सहमति बनने के बाद रैयतो द्वारा अनिश्चितकालीन धरना की समाप्ति की गई।

जिसमें मुख्य रूप से प्रबंधक की ओर से अपर महाप्रबंधक शशि भूषण कुमार परियोजना पदाधिकारी केके सिंह, सुरक्षा अधिकारी राजीव रंजन, कार्मिक प्रबंधक दूसरी ओर सेआई एम पी के केंद्रीय सचिव जदयू के प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह घटवार आदिवासी मोर्चा के सहदेव सिंह कोयला इस्पात मजदूर पंचायत की क्षेत्रीय सचिव गोपाल चंद्र गोप युवा जदयू के अध्यक्ष महेंद्र चौहान की किशन महतो लालबाबू महतो धनेश्वर रवानी रैयत की ओर से विनोद राय गोविंद राय धनंजय राय प्रेम राय बबिता देवी अर्चना देवी देवी रोहिणी देवी छवि देवी दुर्गा देवी गीत देवी जरिया देवी मंजू देवी रिंकू देवी आदि अन्य सभीउपस्थित थे.

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *