धनबाद(DHANBAD):धनबाद में NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 मई 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसे शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है।
उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने आईआईटी आईएसएम धनबाद और एसएसएलएनटी कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी, क्लासरूम, प्रवेश व्यवस्था और सीटिंग प्लान का जायजा लिया गया।
जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में पीएम केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज और आरएस मोर कॉलेज शामिल हैं।
प्रशासन ने परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। कंट्रोल रूम नंबर 0326-2311807 के साथ डायल 112 भी सक्रिय रहेगा।
परीक्षा का समय सामान्य परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शाम 6 बजे तक चलेगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

