
PERIS OLYMPIC :टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस में अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज और नदीम ने फाउल के साथ शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। नीरज ने भी दूसरे प्रयास में अपने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वह नदीम से आगे नहीं निकल सके।

नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए, जबकि नदीम ने छठे प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। यह इस मैच में दूसरी बार था जब नदीम ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया। नीरज ने इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। यह उनका दूसरा पर्सनल बेस्ट थ्रो भी है। उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने इस बार टोक्यो से ज्यादा दूर भाला जरूर फेंका, लेकिन स्वर्ण नहीं जीत पाए। हालांकि, वह आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इससे पहले 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने एथलेटिक्स में दो पदक जरूर जीते थे, लेकिन वह ब्रिटिश मूल के थे।
नीरज चोपड़ा ने लगातार तीसरी बार फाउल किया और पांचवें प्रयास में भी वह नदीम से आगे नहीं निकल सके।

नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में भी फाउल किया और वह फिलहाल 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। नीरज ने चार में से तीन बार फाउल किया है। दूसरी ओर, शीर्ष पर चल रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम ने चौथे प्रयास में 79.40 मीटर का थ्रो किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने चौथे प्रयास में 88.54 मीटर का थ्रो किया और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है कि वह उत्कृष्टता के साकार रूप हैं। तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर पेरिस में रजत पदक हासिल किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता की बानगी दी है। भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है।’

नीरज चोपड़ा का ओलंपिक जीत पर पर एक नज़र…
नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक फाइनल में अपना पहला थ्रो फाउल कर दिया। इसके बाद उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो किया, जिससे वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
अरशद नदीम का ओलंपिक रिकॉर्ड: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में 92.97 मीटर का जबरदस्त थ्रो करके नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया।
नीरज चोपड़ा का टोक्यो 2020 का प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में 87.03 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।
प्रतिद्वंद्विता: नीरज चोपड़ा को ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर, चेकिया के जैकब वाडलेज्च, और पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा..
अरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर और नीरज चोपड़ा के सिल्वर जीतने पर इससे बेहतर प्रतिक्रिया नहीं हो सकती. नीरज चोपड़ा की माँ सरोज देवी ने कहा है “हम बहुत खुश हैं, हमारा तो सिल्वर ही गोल्ड के जैसा है और जिसका गोल्ड आया है अरशद नदीम का वो भी हमारा ही लड़का है. मेहनत करता है “. वाकई बहुत दिनों बाद किसी खेल में अरशद नदीम और नीरज को हम दो देशों के प्रतिद्वंदी की तरह नहीं भाई जैसे खेलते देख रहें हैं. मुल्क और धर्म के नाम पर नफरत ढूढ़ रहें लोगों को करारा तमाचा है ये दोनों भाइयों का मोहब्बत.पिछले ओलम्पिक में नीरज नदीम को खींचकर साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो खिंचवाने बोले थे. अरशद बेहद रिस्पेक्ट करता है नीरज का. पाकिस्तान भी कोहली की तरह नीरज को बेहद सम्मान देता है…
NEWS ANP के लिए नई दिल्ली ब्यूरो के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..