देश की गति के साथ झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को यहां से पूरा समर्थन मिलना चाहिए…

झारखंड केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार को पलामू में एनडीए प्रत्याशी वीडी राम के नामांकन में शामिल हुए। वहां आयोजित विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। इस अवसर पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि पलामू से एनडीए प्रत्याशी वीडी राम को भारी मतों से जिताना है, ताकि उन्हें दिल्ली में और जिम्मेदारी का पद मिले। उन्होंने कहा कि देश की गति के साथ झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को यहां से पूरा वर्चस्व मिलना चाहिए। झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होनी चाहिए।

जनरल सिंह ने कहा कि पीएम का सपना है कि भारत में सड़क, रेल का जाल बिछे। घर-घर बिजली पहुंचे। सड़कों का जाल बिछा है। सड़कें अभी भी बन रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व फौजी जनरल एक छोटी सी अपील करने यहां आया है। पलामू के प्रत्याशी वीडी राम को इतना बहुमत से विजयी बनाकर दिल्ली भेजें कि लोग चकित रह जाए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब झारखंड में एक दो महीने में नए ब्रिज गिर जाते थे। अब ऐसा नहीं होता है।

कांग्रेस, राजद, झामुमो ने कभी झारखंड के लोगों का सम्मान नहीं किया : बाबूलाल मरांडी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। पलामू से इस बार 10% ज्यादा वोट पड़ना चाहिए। कमल निशान का बटन दबाकर वीडी राम को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में हुए विकास का कार्य किसी से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री गांव, गरीब, महिला, युवा सबकी चिंता करते हैं। सबके लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को घर दिया है। गैस दिया है। गरीब भूखे नहीं सोए, इसके लिए उन्हें मुक्त राशन दिया जा रहा है। यह अगले 5 साल तक जारी रहेगा। बीमार होने पर अच्छे अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड भी दिया है।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है। कांग्रेस, राजद, झामुमो ने कभी झारखंड के लोगों का सम्मान नहीं किया। झारखंड अलग राज्य का आंदोलन वर्षों से चल रहा था‌। कांग्रेस ने इस आंदोलन को खरीदने देने का काम किया। झामुमो सहित अन्य दल कांग्रेस के हाथों में बिक गए।

श्री मरांडी ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार ने कोयला, लोहा, सबको लुटवाया। बालू तक को नहीं छोड़ा। काम के लिए बालू लेकर जाने लोगों पर एफआईआर किया जाता है। सरकार के लोग अपनी तिजोरी भरकर बालू को बाहर भेज रहे हैं। उन्होंने पहाड़ तक को समाप्त कर दिया है। सेना की जमीन तक को लूटा है। इसकी वजह से आज हेमंत सोरेन जेल में बंद है।

भाजपा सरकार ने नक्सलियों पर नकेल कसा : वीडी राम

पलामू सांसद वीडी राम ने कहा भाजपा की नीति और कार्यक्रम में कोई भेदभाव नहीं होता है। योजनाओं का लाभ हर वर्ग और जाति के लोगों को मिलता है। वर्ष 2014 से पहले शाम 5 बजे के बाद क्षेत्र में डर और भय का वातावरण रहता था। भाजपा की सरकार आने पर नक्सलियों पर नकेल कसने का काम किया गया। आज निर्भय होकर लोग आते-जाते हैं। वर्तमान सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व के अधूरे काम को पूरा करेंगे। ऐसा कोई काम नहीं करुंगा, जिससे क्षेत्र के लोगों का सिर झुक जाए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री मनोज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *