NCERT की मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू… swayam पोर्टल के जरिए 11 और 12वीं के छात्रों को होगा लाभ…

NCERT की मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू… swayam पोर्टल के जरिए 11 और 12वीं के छात्रों को होगा लाभ…

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स की घोषणा की है। ये कोर्स स्वयम (SWAYAM) पोर्टल पर उपलब्ध होंगे और छात्रों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद करेंगे।

नामांकन 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है और परीक्षा 3 मार्च 2026 को आयोजित होगी।

कक्षा 11 के लिए अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, फिजिक्स, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी उपलब्ध होंगे।
कक्षा 12 के लिए बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी शामिल हैं।

सभी कोर्स 24 हफ्तों के होंगे और सफलतापूर्वक 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर छात्रों को NCERT की ओर से सर्टिफिकेट मिलेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *