ECL के राजमहल परियोजना में इनमोसा के राष्ट्रीय संगठन सचिव ने पदाधिकारी के साथ की अहम बैठक..

धनबाद (DHANBAD) राष्ट्रीय संगठन सचिव कुश कुमार सिंह ने ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ECL)के राजमहल एरिया के सचिव एवं अध्यक्ष के नेतृत्व में कई लंबित विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

क्षेत्रीय सचिव शीतल यादव ने सभी इनमोसा के पदाधिकारी के उपस्थिति में राजमहल गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित कर श्री कुश कुमार सिंह के राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित किया । सभी पदाधिकारी से साक्षात्कार के उपरांत राजमहल परियोजना में कई अहम एवं लंबित विषयों को राष्ट्रीय संगठन सचिव के संज्ञान में दिया ।

सचिव शीतल यादव ने कहा कि माइनिंग सरदार पद पर विगत डेढ़ साल से कार्य कर रहे साथियों का रेगुलराइजेशन एवं इंक्रीमेंट नहीं लगने, आवास एवं प्रमोशन में विलंब होने पर प्रबंधन पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजमहल परियोजना में माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्य एवं सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और इनमोसा के अधिकारों का हनन करना न्याय संगत नहीं है।

श्री कुश कुमार ने राजमहल के तमाम साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री ने जो बड़ी जिम्मेदारी उनको दी है उसमें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के सभी लंबित कार्य एवं संघ की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जो भी लंबित विषय उनके संज्ञान में आया है उसे उच्च प्रबंधन से वार्ता कर जल्द निपटारा जल्द कर लिया जाएगा।

उन्होंने रेगुलराइजेशन के मुद्दे को प्रबंधन की लापरवाही बताया और इस विषय को उच्च प्रबंधन के संज्ञान में देने की बात कही। श्री कुश कुमार ने कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रही है और हमें कंपनी के हित को देखते हुए सुरक्षा उत्पादन एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना है। राजमहल दौरे पर ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के सभी पदाधिकारी में हर्ष की लहर है।


  आज के इस विशेष बैठक में शीतल यादव, प्रश्न कुजूर ,राजीव दास, आशुतोष मंडल, सुजय कुमार ,राजेश मंडल, अभिषेक कुमार , इजा हुसैन अंसारी, आशीष सिंह ,विशाल कुमार सिंह , एच एन यादव ,चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *