NAAG PANCHAMI:आज होगी नाग देवता की पूजा… साध्य और सिद्ध योग से युक्त प्रदोष काल फलदायक..

धनबाद DHANBAD)श्रावण मास के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक नाग पंचमी आज शुक्रवार को मनाई जा रही है। नाग पंचमी के त्योहार को लेकर तमाम शिवालय सज कर तैयार हैं। नाग पंचमी पर महादेव के साथ-साथ वासुकी नाग की पूजा होती है। नाग देवता को दूध और धान का लावा अर्पित किया जाएगा। नाग पंचमी में विशेषकर कालसर्प दोष दूर करने के लिए लोग सावन में नाग देवता की पूजा करते हैं।

खड़ेश्वर मंदिर के पुजारी राकेश पांडे बताते हैं कि नागपंचमी सावन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।09 को नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त.. साध्य और सिद्ध योग

पंडित ज्योतिषचार्य बताते हैं कि पंचांग के अनुसार नाग पंचमी के दिन साध्य और सिद्ध योग बन रहा है। यह काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से शुभ काम को करने से उत्तम फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन- वैभव की प्राप्ति होती है।

अगस्त 2024 को सुबह 12:37 मिनट पर प्रवेश हो रहा है। अगले दिन यानी 10 अगस्त को सुबह 3:14 बजे पर समापन होगा। शुक्रवार को पूजा का विशेष मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे पर आरंभ होगा, जो दोपहर एक बजे समाप्त होगा। इस दिन प्रदोष काल में नाग देवता की पूजा का महत्व है।

NEWS ANP के लिए सोनू अंसारी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *