नगर आयुक्त ने किया एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण…

प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने का दिया निर्देश

धनबाद(DHANBAD) मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा ने आज समाहरणालय स्थित जनसंपर्क कार्यालय में गठित एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया पर चल रहे समाचारों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में चल रहे समाचारों की संधारण पंजी का बारीकी से अवलोकन किया। इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों को शीघ्र धनबाद पुलिस द्वारा गठित मीडिया सेल में प्रेषित करने का निर्देश दिया।

वहीं लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से स्वीप एक्टिविटी का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया।

मौके पर नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री शैलेश रंजन, पुलिस उपाधीक्षक रचना खालको उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *