धनबाद(DHANBAD) धनबाद शनिवार को धनबाद के परिषदन में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहां उन्होंने धनबाद लोकसभा सांसद पशुपतिनाथ सिंह द्वारा विधायक सरयू राय पर टिप्पणी को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने सांसद पी एन सिंह की अपनी इतिहास को स्पष्ट करने को कहा,
अपने संपूर्ण राजनीतिक यात्रा में किए गए कार्यों का भी उल्लेख करने को कहा,
संसाद के 40 साल के राजनीतिक सफर के दौरान कितने स्कूल कॉलेज विद्यालय खुले हैं, उसकी भी संख्या बताए,
झारखंड सरकार के औद्योगिक मंत्री रहते हुए अपनी संसदीय क्षेत्र धनबाद में कितने उद्योग स्थापित हुए हैं उसका विवरण दें।
सांसद के कार्यकाल में धनबाद में स्थापित होने वाले हवाई अड्डे एवं एम्स भी दूसरे जिले के झोली में गये
सांसद पीएन सिंह के कार्यकाल में धनबाद का विकास शून्य
धनबाद शहरी जीवन के जगह गुंडा मावलियों का शायर बन चुका है
धनबाद में बढ़ती रंगदारी और कोयले के मामले पर सांसद ने कभी नहीं उठाया सवाल
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट.
