बाघमारा स्तिथ BJP कार्यालय में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का जोरदार स्वागत किया…

बाघमारा(DHANBAD) बाघमारा स्तिथ बीजेपी कार्यालय में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी का जोरदार स्वागत किया, उपस्थित बीजेपी, जदयू और लोजपा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद बाघमारा क्षेत्र के वोटरों का धन्यवाद किया कि क्षेत्र की जनता ने भरपूर समर्थन देकर दुबारा सेवा करने का मौका दिया, उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए, जन सधारण के दुःख सुख में हमेशा उपलब्ध रहने का वादा किया,खानुडीह के ROB, कोविड में बंद हुई ट्रेनों का खानुडीह में ठहराव कराने का वादा किया, कोयला क्षेत्र होने के कारण जल संकट के समाधान की बात कही, विस्थापितों की समस्या के समाधान के लिए बने ट्रिब्यूनल को जल्द धरातल पर उतारने का काम होगा,

मौके पर शरत महतो, रोशन लाल चौधरी, शेखर सिंह, बच्चू राय, अशोक मिश्रा, विजय शर्मा, राजू शर्मा, नागेश्वर सिंह, सोनू कुमार, गौतम गोप, पप्पू सिंह, संजय पाण्डेय, सत्यनारायण पाण्डेय, छोटका स्वर्णकार, राजेश गुप्ता अमरेंद्र कुमार, जगदीश रजवार, गंगा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे, एक अन्य कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, शरत महतो व रोशन लाल चौधरी को सम्मानित किया

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *