श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर कोयलांचल में शोक, बुधवार को रंधीर वर्मा चौक पर शाम 04 बजे आक्रोश सभा में राजपूतों के महाजुटान का आह्वान ..

धनबाद(DHANBAD)जयपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से धनबाद के राजपूतों में भी आक्रोश है। श्री राजपूत करणी सेना ने बयान जारी कर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह राठौड़ जिला संरक्षक अरुण सिंह जी एवं जिलाध्यक्ष नीरज सिंह भदौरिया ने कहा कि राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में घुसकर हत्या करना पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। यह राजपूत समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कई वर्षों से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। उनकी जान को खतरा है, इसका इनपुट भी पुलिस के पास था।

हिंदुओं की जान की कोई कीमत नहीं। इसलिए कोई सुरक्षा नहीं दी गई। अगर समय रहते उन्हें सुरक्षा दी जाती तो आज हमारे भाई हमारे साथ होते, लेकिन हत्यारे बच नहीं पाएंगे यह भी अटल सत्य है।

नीरज सिंह भदौरिया ने धनबाद जिले के सभी राजपूत संगठनों एवं राजपूतों से आह्वान किया है कि बुधवार को शाम चार बजे रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित आक्रोश सभा में शामिल होकर एकजुटता दिखाएं। चाहे किसी भी राजपूत संगठन के ही क्यों न हों, प्रदर्शन में जरूर पहुंचे।

श्री राजपूत करणी सेना के अरुण कुमार सिंह, संजीव सिंह, नीरज सिंह, नीरज सिंह सिकरवार, रवि सिंह, राहुल सिंह, कमलेश सिंह, हर्षवर्धन सिंह, मनीष सिंह, अमित सिंह, और नागेंद्र सिंह ने शोक जताया। राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष सह धनबाद जिला धनबाद जिला संरक्षक श्री राजपूत करणी सेना के अरुण कुमार सिंह ने सभी स्वजातीय बंधुओ से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है..उन्होंने इसे क्षत्रिय समाज के सम्मान के जुड़ा प्रश्न बताया है…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *