धनबाद(DHANBAD) धनबाद न आंधी और ना ही तूफान, बस गर्जन के साथ शांत बारिश। यह नजारा था धनबाद का। दोपहर तीन बजे के आसपास आसमान साफ था। जमीन तप रही थी, तभी अचानक उत्तर की तरफ से काले बादलों का आगमन हुआ।
पहले तो शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई और बंद हो गई। इसके कुछ समय अंतराल के बाद आसमान में अचानक से काले बादल और घने हो गए। बिजली कड़की और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।
बारिश से मिली राहत
बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन धनबाद के लिये गर्मी से राहत देने वाली थी। इस बारिश के कारण लोग जहां थे वहीं थम गए। दोपहर के करीब 3:30 बजे तक बारिश और कम हो गई, लेकिन बादल आसमान में जमे हुए थे।
इधर आसमान में रुक रुक कर बादलों का गर्जन सुनाई दे रहा था। जो यह बताने के लिए काफी था कि बारिश अब रुकेगी नहीं। हालांकि मानसून की इस फुहार से यहां के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
तापमान में आई गिरावट
जबकि इस बारिश के कारण तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से धनबाद का तापमान जहां 34 डिग्री था, वहीं बारिश के बाद यह 33 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम केंद्र रांची ने तापमान में और गिरावट होने की संभावन दर्ज किया है। वैसे तो मानसून के 15 जून तक धनबाद आने की संभावना रहती है, जबकि इस बार यह 10 दिनों की देरी से यहां पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवंर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…
