मनरेगा कर्मियों ने नियमित करने की मांग को लेकर सीएम से लगाई गुहार…कांग्रेस ने भी धरना प्रदर्शन का किया नैतिक समर्थन..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर 10 जुलाई 2024 ,बुधवार को मनरेगा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया

इस कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पहुंचे । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था आज धनबाद जिला कांग्रेस भी मांग करती है कि मनरेगा कर्मचारी का मानदेय भी बढना चाहिए।

उक्त अवसर पर धनबाद जिला एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी, नीरज सिंह अशोक कुमार दास श्री कांत मंडल, राजकुमार महतो संतोष कुमार लोधा, अभिषेक दुबे, अजय महतो, शंकर यादव, संजीव सिंह तपन लाल सहित अन्य सैकड़ो मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थें..

NEWS ANP के लिए सोनू की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *