स्कूली छात्र छात्राओं मे साइंस की बढ़ती रुचि व विज्ञान प्रदर्शनी का विधायक ने कि सराहना…

झरिया। तिसरा थाना क्षेत्र के एमओसीपी अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में छात्रों के बीच विज्ञान की रुचि बढ़ती हुई देख स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया .विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा और सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

गोरतलब हो कि विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा छः से लेकर दसवी कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। वही इस प्रदर्शनी ने बदलते वातावरण का परिवेश को दिखाने का कोशिश किया गया एवं आज की आधुनिक दौर को देखते हुए सेटेलाइट से संचालित होने वाले टीवी और मोबाइल फोन , जल चक्र, हाइड्रो इलेक्ट्रिक, जैसे कार्यशाला का प्रस्तुत किया गया।

मौके पर भाजपा के विधायक राज्य सिन्हा ने कहा कि छात्र हमारे देश के भविष्य हैं अभी इस उम्र में साइंस एग्जीबिशन में रुचि रखने वाले छात्र न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल के साथ-साथ अपना नाम भी रोशन करेंगे। वही सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने भी स्कूल के छात्रों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना की है।

मौके पर प्रधानाचार्य संजय मजूमदार उपप्रधानाचार्य चंदन रवानी , सुनील,विजय ,मनोज,अविनाश ,गोपी सत्यप्रकाश, आलोक , नेहा पूजा आनंदिता ,निशा,सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर संतलाल प्रमाणिक मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी ,आशीष मुखर्जी, मिन्टू साव ,अल्पना मुखर्जी, मुक्तेश्वर महतो, गौरांग मंडल ,पंकज सिंह, हरे कृष्णा रवानी सपन बनर्जी , खगन पांडे, गुप्तेश्वर साव, बिरांची सिंह आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *