MLA राज सिन्हा ने बस स्टैंड को लेकर फैलाये जा रहे अफवाह पर की पीसी,कहा जनता जहां चाहेगी बस स्टैंड वहीं बनेगा.. बरटांड़ से बस स्टैंड नहीं हटेगा…

MLA राज सिन्हा ने बस स्टैंड को लेकर फैलाये जा रहे अफवाह पर की पीसी,कहा जनता जहां चाहेगी बस स्टैंड वहीं बनेगा.. बरटांड़ से बस स्टैंड नहीं हटेगा…

धनबाद (DHANBAD): विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को अपने जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में इंटर स्टेट बस टर्मीनल (ISBT) एवं बरटांड बस स्टैंड को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम एवं उहापोह को दूर करते हुए प्रेस वार्ता की…

धनबाद स्थित बरटांड़ बस स्टैंड को लेकर विधायक राज सिन्हा का स्पष्ट बयान – “बस स्टैंड वहीं रहेगा जहाँ वर्तमान में है” और यह काफी पहले से तय है.”

धनबाद के बरटांड़ बस स्टैंड को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से झूठी और भ्रामक जानकारियाँ फैलाई जा रही हैं.जिससे आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

विधायक राज सिन्हा ने कहा: “बरटांड़ में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के लिए पहले से ही लगभग 22 एकड़ भूमि उपलब्ध है। ऐसे में जब पूरी जमीन बरटांड़ में है, तो फिर कतरास में केवल 12 एकड़ भूमि स्थानांतरित करने की क्या आवश्यकता है?”
विधायक ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन से 20 -22 दिन पूर्व ही विस्तार पूर्वक से चर्चा की है। इस बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने न केवल मामले को गंभीरता से लिया, बल्कि यह भी आश्वासन दिया की,
“11 अक्टूबर 2025 को वे स्वयं बरटांड़ बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण करेंगे और आवश्यकता अनुसार उसे विकसित किया जायेगा. पूरी स्पष्टता के साथ कहा कि बस स्टैंड वहीं रहेगा जहाँ वह वर्तमान में स्थित है।”
विधायक सिन्हा ने कहा कि, धनबाद कि जनता की भावना सर्वोपरी है और बिल्कुल उसी अनुरूप कार्य होगा.

विधायक सिन्हा ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा:”मैं धनबाद की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि बस स्टैंड को कहीं और लेके नहीं जाया जा रहा है जहां हैं वहीं रहेगा। जो लोग सोशल मीडिया पर भ्रम फैला रहे हैं, वे केवल जनता को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।”
जनता की सुविधा और राय के आधार पर ही कोई भी निर्णय लिया जाएगा.. सिन्हा ने अंत में कहा: “धनबाद के विकास में किसी भी तरह की राजनीति या अफवाह की कोई जगह नहीं है। जनता की आवश्यकता, भावना और सुविधा सर्वोपरि है। इसलिए मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि बरटांड़ बस स्टैंड का स्थान नहीं बदलेगा – वह वहीं रहेगा जहाँ वह वर्तमान में है। उन्होंने सीधे तौर पर यह भी कहा कि, जनता के हित और सुविधा के लिए पहले भी संघर्ष और आंदोलन किया है और आवश्यकता पड़ने पर पुनः करने को पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार हूं .
आज के प्रेस वार्ता में धनबाद महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय,जिला महामंत्री श्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, जिलामंत्री रीता यादव, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता,किशोर मंडल, मनोज मालाकार,निर्मल प्रधान, मदन तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *