
धनबाद(DHANBAD) गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद के एसडीएम उदय रजक के नेतृत्व में साल के आज आखिरी दिन 21दिसंबर को भी छापेमारी अभियान चलाया गया है.. खनन टास्क फोर्स की टीम में शामिल
जिला खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक और अन्य अधिकारियों ने दल बल के साथ गांडुआ गांव के समीप 08लेन पर स्थित सिटी हार्ट होटल के समीप अवैध कॉल डिपो में छापामारी की गई..
छापेमारी में लगभग 200 टन कच्चा कोयला का भंडारण पाया गया है खनन विभाग कोयले को जप्त कर छानबीन में जुट गई है.. एसडीएम उदय रजक ने NEWS ANP को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिल रही थी कि रोजाना 100 से 200 टन कोयला आसपास के क्षेत्र से अवैध खनन कर खपाया जाता है तथा ट्रको में लोड कर बाहर के बिहार यूपी के मंडियों में भेजा जा रहा है, इसी सूचना पर छापेमारी की गई जिसमें मौके से लगभग 200 टन कोयला जप्त किया गया है इस संबंध में जाँच पड़ताल कर के रैयत एवं इस कारोबार में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।..कोयला के अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारियों के विरुद्ध MMDR एक्ट के तहत तेतुलमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है…
NEWS ANP नितेश और अंजली के साथ के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..