गोल्फ ग्राउंड में होगी भाकपा माले और मासस की विलय एकता रैली, जुटेंगे राज्य भर से हज़ारों की संख्या में लोग …

धनबाद(DHANBAD)आगामी 9 सितंबर को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भाकपा माले और मासस की विलय रैली होने जा रही है.आज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने बताया कि रैली में राज्य भर से 50 हजार की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होने की संभावना है. रैली के बाद 10 और 11 सितंबर को मैथन में सेन्ट्रल लीडरो की जॉइंट मीटिंग होगी.आगामी विधानसभा चुनाव में सीट शेयररिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गैर भाजपा जो भी दल है उन्हें समन्वय बनाकर लड़ने की जरूरत है.


निरसा और सिंदरी सीट को लेकर कहा कि जहाँ जो पार्टी मजबूत स्थिति में है उसे लड़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि निरसा में हम हमेशा मजबूत स्थिति में रहे हैं भाजपा को अगर यहाँ कोई हरा सकता है तो वह लेफ्ट पार्टी ही है.भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि भाकपा माले और मासस के विलय की यह रैली,भाजपा हटाओ लूट मिटाओ के नारे के साथ एकता की रैली है.मजदूरों, किसानो, आदिवासियों की एकता की यह रैली है और इसका दूरगामी और तत्कालिक असर भी पड़ेगा. यह विलय इण्डिया गठबंधन को धार देगा.यह एकता ग्रास रूट से है…इस रैली से पुरे झारखण्ड में परिवर्तन दिखेगा.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *