उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई कारा में संसीमित बंदियों की अप्राकृतिक मृत्यु उपरांत अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान से संबंधित बैठक…

धनबाद (DHANBAD)आज दिनांक16 जुलाई 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अंतर्गत कारा में संसिमित बंदियों की अप्राकृतिक मृत्यु उपरांत अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान नीति 2023 के प्रावधान के आलोक में विभाग को अनुग्रह अनुदान राशि के प्रस्ताव अनुशंसा सहित उपलब्ध कराने से संबंधित बैठक समाहरणालय स्थित उपायुक्त बैठक के दौरान बंदी अमन सिंह की जेल में मृत्यु के उपरांत अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान के संबंध में चर्चा की गई।

इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट, न्यायायिक जांच रिपोर्ट एवं जेल सुपरिंटेंडेंट पर हुई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट समेत विभिन्न प्रकार की जांच से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान से संबंधित कई आवश्यक दिशा निदेश दिए।

मौके पर सिटी एसपी श्री अजित कुमार, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, डीएसपी लॉ एंड आर्डर श्री दीपक कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन समेत जेल के अधिकारी मौजूद रहें

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *