सुहागीनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए किया वट सावित्री का पूजन।

धनबाद(DHANBAD) निरसा।निरसा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह से ही सुहागिनों ने पति की लंबाई आयु की कामना लिए वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की इस दौरान सभी महिलाएं सज धज कर वट वृक्ष के नीचे पहुंची। माथे पर वट वृक्ष का पत्ता लगा, पूजा अर्चना शुरू की।

वट वृक्ष में कच्चे धागे बांध 108 बार परिक्रमा की तथा अपने पति एवं परिवार की सलामती तथा लंबी आयु की कामना की। इस दौरान मौके पर उपस्थित पुरोहित अमरनाथ झा ने बताया कि यह पूजा विशेष कर सुहागीनों के लिए है, जो पति की लंबी आयु और सलामती के लिए पूजा करती हैं। ऐसा मानना है की सावित्री ने जिस तरह यमराज से लड़कर अपने पति की प्राणों की रक्षा की थी। उसी सुहागिन अपने पति के लिए पूजा अर्चना करती हैं। इस दौरान वट वृक्ष के नीचे काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। सभी ने सती सावित्री व्रत की कथा को श्रवन की।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *