गोलकडीह परियोजना कार्यालय में मनी वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह अभियान…

झरिया। बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत गोलकडीह परियोजना कार्यालय में मंगलवार को वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।इस दौराण डीजीएमएस अधिकारी के साथ-साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना पीओ संजीव कश्यप व संचालन नरेंद्र सिंह ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीम कन्वेंनर सोमेंन कुमार सरण ने सर्व प्रथम श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई और कहा कि खदान व परियोजना में होने वाले दुर्घटना से बचने के लिए सदैव जागरूक रहना चाहिए।तभी जीरो दुर्घटना का लक्ष्य पूरा होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे डीजीएमएस के डायरेक्टर अनिल कुमार दास मौजूद थे। इसके अलावा सुरक्षा टीम ने बीसीसीएल कर्मी लालचंद ,राधे रमण ,मनोज कुमार बिंद ,परमेश्वर मरांडी ,पीएम पासवान ,शर्मा राम ,शंकर मोदी ,लालजीत यादव ,एनीमुद्दीन मियां,चंद्रदेव निषाद आदि कर्मी को अपने विभाग में सुरक्षा के साथ बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

तत्पश्चात टीम के सभी सदस्य परियोजना निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।इजहां लाइटिंग, हॉल रोड व मशीनों के रखरखाव आदि का निरीक्षण किया।मौके पर सुरक्षा टीम में आइएसओ के एस तालमले, एसके चौधरी, दिलीप कुमार, रवि वर्मा, रामाशीष कुमार, दयाशंकर सिंह, अजय विश्वकर्मा,एमके कुंडू,ए ठाकुट ,नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह,हेमंत बाउरी, आशीष तिवारी राकेश सिन्हा, परमानंद यादव, परमेश्वर मरांडी आदि शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *