टला बड़ा हादसा, दिल्ली कोलकाता राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर धू-धू कर जला ऑयल टेंकर…

आसनसोल(ASANSOL)पश्चिम बंगाल आसनसोल रानीगंज स्थित मंगलपुर इलाके मे दिल्ली कोलकाता राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक ऑयल टेंकर देखते ही देखते धू -धू कर जल उठी, बिच सड़क पर टेंकर मे लगी आग को देख दिल्ली से कोलकाता आने जाने वाली मुख्य राष्ट्रीय राज्य मार्ग करीब एक घंटे के लिए पूरी तरह स्थगित रही,राहगीरों को यह भय सताने लगा की कहीं टेंकर ब्लास्ट कर गया तो वह उससे निकलनेवाली आग की चपेट मे ना आ जाएं.

इसी बिच जैसे ही घटना की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँच अपनी सूझबुझ और तत्परता को दिखाते हुए टेंकर मे लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, फिलहाल टेंकर पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है वह इस लिए की टेंकर मे लगी आग के कारन टेंकर काफी हिट हो चूका है.

जो ब्लास्ट होने का कारण बन सकता है, ऐसे मे सुरक्षा वेवस्था को देखते हुए दमकल विभाग टेंकर पर पानी का छिड़काव भी करवा रही है.

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *