महेशपुर पुलिस ने मोबाइल छिनतई व दुकान में चोरी का किया उदवेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ (PAKUD)पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर मोबाइल व बाइक व दुकान का समान चोरी करने के मामले में पुलिस अनुसंधान कर दो आरोपी को धरदबोचा है । पुलिस ने मकदमपुर से शातिर पेशेवर चोर नदीम शेख को मकदमपुर से गिरफ्तार किया है वही एक अन्य आरोपी हाबीजूल शेख को गिरफ्तार की है

पुलिस चोर के पास चोरी का सीपीयू, स्टेपलाइजर, मोनिटर, बाइक, समेत अन्य समान बरामद किया है । इस मामले को लेकर महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो अलग अलग कांडों का उदवेदन किया । उन्होने कहा कि थाना कांड संख्या 115/2024 में जेरॉक्स दुकान से चोरी और 116/2024 में मोबाइल छिनत्ई मामले का उदवेदन कर आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *