रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिये अब बड़ा बदलाव लागू हो गया है। तेल कंपनियों ने गैस आपूर्ति के नये नियम लागू कर दिये हैं, जिसके बाद अब सिलेंडर की डिलीवरी पहले की तरह तुरंत नहीं होगी, बल्कि तय अंतराल के बाद ही रिफिल मिल सकेगा। LPG डीलरों के मुताबिक अब कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी सीमित कर दी गई है। फिलहाल इसकी आपूर्ति सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों तक सीमित रखी गई है। तेल कंपनी Bharat Petroleum ने भी गैस वितरण में सख्ती बढ़ा दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना 12 सिलेंडर का कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें अब अतिरिक्त सिलेंडर लेने के लिये Hello BPCL ऐप पर कारण बताना होगा। बुकिंग के दौरान यदि उपभोक्ता अतिरिक्त सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो उनसे कुछ सवाल पूछे जा सकते हैं, जैसे क्या परिवार में 6 या उससे अधिक सदस्य हैं? क्या घर में मेहमान आये हुये हैं? क्या शादी, भंडारा या कोई बड़ा कार्यक्रम है? अन्य घरेलू जरूरत क्या है? इस नये सिस्टम के लागू होते ही गैस एजेंसियों को भी निर्देश जारी कर दिये गये हैं। यूपी LPG एसोसिएशन के अध्यक्ष Arun Kumar ने मीडिया को बताया कि यह व्यवस्था तुरंत लागू कर दी गई है और सभी गैस एजेंसियों को निर्देश भेज दिये गये हैं। नये नियमों के अनुसार अब सिलेंडर की आपूर्ति इस तरह होगी।
एक सिलेंडर वाले उपभोक्ता: 25 दिन बाद ही रिफिल
दो सिलेंडर वाले उपभोक्ता: 35 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के उपभोक्ता: 45 दिन बाद आपूर्ति
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

