LPG गैस की कालाबाजारी को लेकर सख़्त हुई सरकार…

LPG गैस की कालाबाजारी को लेकर सख़्त हुई सरकार…

DESK: पूरे देश में एलपीजी घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, यह बात पेट्रोलियम मंत्रालय से लेकर खुद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कह चुके हैं। बावजूद इसके राजनीतिक कारणों और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। रांची सहित पूरे झारखंड में Panic Situation खड़ा किया जा रहा है। यह सिचुएशन कृत्रिम रूप से राजनीतिक दलों के द्वारा खड़ा किया जा रहा है, जिससे जनता के बीच बहुत खराब स्थिति बन रही है। निश्चित रूप से यह दुनिया के लिए थोड़ी चिंताजनक स्थिति है परंतु यह समय एकजुट होकर हर परिस्थिति से लड़ने का है। आम जनता के साथ बेहतर समन्वय करने का है। यह नहीं करके, देश के साथ नहीं खड़े होकर, झारखंड के राजनीतिक दल और सरकार में शामिल मंत्री जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। आज झारखंड के दो मंत्रियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चल रही है। उन दोनों मंत्रियों को भी यह समझना चाहिए कि कहीं पर गैस की कोई किल्लत नहीं है। इन्होंने जिस तरह की तस्वीरें खिंचवाई है, वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया गया कृत्य है।
मैं आम जनता से अपील करता हूं कि पूरे देश में ऐसी कोई समस्या नहीं है। गैस की कोई किल्लत नहीं है। पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। इसलिए किसी भी तरह से गुमराह नहीं हों। इन नेताओं के सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में नहीं पड़े। माननीय प्रधानमंत्री जी और देश की सरकार पर विश्वास रखें। यदि कहीं से भी कालाबाजारी, जमाखोरी की कोई भी शिकायत आती है तो स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *