धनबाद(DHANBAD) धनबाद लोकसभा के मासस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश रवानी ने, मंगलवार को झरिया के तीसरा क्षेत्र 6 नंबर लोडिंग पाइंट में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिला पुरूष शामिल हुए। मासस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगदीश रवानी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं चुनावी सभा में मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील किया। इस चुनावी सभा में मासस के केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद, मासस जिलाध्यक्ष विंदा पासवान, बीसीकेयू केन्द्रीय सचीव तुलसी रवानी, मासस नेता राजेन्द्र पासवान, मासस नेत्री सीमा देवी समेत कई मासस के नेताओं ने अपने लोकसभा प्रत्याशी, जगदीश रवानी के लिए वोट मांगा।
वहीं मासस नेताओं ने कहा कि इस बार धनबाद की जनता को धनबाद के विकाश तथा माफियाओं द्वारा रंगदारी से मुक्ति दिलाने को लेकर जगदीश रवानी को कैंची छाप 15 नंबर पर वोट देकर जिताने का काम करें। वहीं प्रत्याशी जगदीश रवानी ने कहा की धनबाद संसदीय क्षेत्र में बेरोजगारी विस्थापन सबसे बड़ा मुद्दा है धनबाद से तीन बार सांसद रह चुके पीएम सिंह ने स्थानीय लोगों के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। जबकि धनबाद क्षेत्र में कल कारखाना, हवाई अड्डा, एम्स होना चाहिए था। बीसीसीएल के आउटसोर्सिंग परियोजनाओं में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है।
आज यहां के युवा पढ़ लिखकर घर में बैठे हैं, कुछ लोग पलायन को मजबूर हैं लाल झंडा सदैव मजदूर किसान के हित में कार्य करते आया है। गुरु सांसद स्वर्गीय एके राय के रास्ते पर चलकर धनबाद का विकास करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है धनबाद की जनता जागरुक हो चुकी है धर्म के नाम पर भड़काने वाली नहीं है। लोगों का समर्थन व विश्वास मिल रहा है इसके कारण जीत के लिए अस्वस्थ हैं मध्यवर्गीय लोग महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में आम जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया है। केवल युवाओं को धर्म का झंडा पकड़ाकर ध्रुवीकरण करने में जुटे हुए हैं। रोजी रोटी कपड़ा और मकान के लिए गरीब लोग भटक रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार का नींद नहीं खुल रहा है इस बार परिवर्तन की बयार चल रही है।
NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…
