हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री 108 श्री नवरात्रि अखण्ड हरि कीर्तन की हुई शुरूआत,भक्तों ने गाजे बाजे ढोलक झाल के साथ हाथों में निशान लिए हुए किया नगर का भ्रमण…

झरिया(JHARIA)हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मुकुंदा हरि बोल मंदिर प्रांगण मे बड़े ही हर्षो हुल्लास के साथ नव दिनों तक चलने वाली 104 वां अखण्ड हरिकीर्तन की हुई शुरुआत। जहां अखंड हरिकीर्तन को सफल बनाने के लिए दूर दराज से कलाकार पहुंच कर अपनी मुखार बिंद से एक से एक भजन कीर्तन गाकर लोगों को झुमाने का काम करते हैं। यह कार्यक्रम नव दिनों तक चलेगी कार्यक्रम के आखिरी दिन 6 अप्रैल को कुंज भंग कर की जाएगी ।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम ग्राम वासियों द्वारा सुबह में ढोलक झाल व गाजे बाजे के साथ हाथों में निशान लिए जयघोष के साथ नगर भ्रमण के पश्चात प्रारंभ की गई। जहां हरिकीर्तन को सफल बनाने के लिए 30 मार्च को प्रिया घोषाल दुर्गापुर, 01 अप्रैल को अर्जित मुखर्जी बांकुड़ा, 03 अप्रैल को पाला कीर्तन गाकर गाईका शिवानी मुखर्जी विरभुम, 05 अप्रैल को श्रीमती राय किशोरी सरकार, नवदीप मंडली के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

इसे सफल बनाने में नरेश महतो, हीरालाल गोराई, नेपाल महतो, जयराम रवानी, हीरालाल मोदक, सुनील मोदक, मनोहर महतो, प्रेम महतो, काली चरण महतो, मिंटू साव, श्रवण महतो एवं 16 आना के सभी लोगों का कार्यक्रम में भरपुर सहयोग सराहनीय रहता। जिसकी जानकारी 16आना के सदस्यों ने दिया।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *