भाजपा नेता सहित 03 घरों पर चोंरो नें किया हाथ साफ,सोना चांदी सहित लाखों रुपए उड़ाए …

धनबाद(DHANBAD) धनबाद में चोरी की वारदत लगातार बढती जा रही है. ताजा मामला भूली थाना क्षेत्र के नवाडीह स्थित अलकारी देवी अस्पताल के पास रविवार देर रात चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया.

भाजपा नेता पप्पू सिंह समेत तीन घरों से चोर लाखों के सामान उड़ा ले गये. पप्पू सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के घर तेतुलमारी गये थे. वहीं उनके पड़ोसी ने सोमवार सुबह बताया कि उनके घर का ताला टूटा मिला. जब आकर देखा तो घर से दो सोने का झुमका, दो चैन, कंप्यूटर सेट, लैपटॉप सहित सामान गायब थे. पप्पू सिंह नवाडीह में किराये के मकान में रहते हैं. वहीं उनके मकान से सटे दूसरे मकान को भी चोरों ने हाथ साफ किया. प्रसन्न सिंह की बेटी वहां रहकर पढ़ाई करती है. वह भी अपने घर गयी है.

साथ ही 8 लेन सड़क का काम करने वाली कंपनी दरषो एंड प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के कार्यालय का भी ताला टूटा हुआ है. कार्यालय के भीतर सभी दराज की कुंडी को भी चोरों ने तोड़ दिया है. हालांकि उनके कार्यालय से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है.
वही चोरी की सूचना पाकर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन मे जुट गई है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *