
धनबाद (DHANBAD)लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन की स्टैंडिंग कमेटी के अहम बैठक रविवार को धनबाद में आयोजित हुई जिसमें दर्जनों की संख्या में मजदूर नेताओं ने शिरकत किया बैठक में मौजूद सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पति सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने मजदूर नेताओं से आग्रह किया कि उन्हें जात-पात और धर्म की राजनीति से दूर होकर महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देना है और कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार ने कोई नई औद्योगिक यूनिट शुरू नहीं कि कोल इंडिया को निजीकरण के रास्ते पर ले जाया जा रहा है कोयला मजदूरों का हाल बेहाल है और असंगठित क्षेत्र में मजदूर अधिक परेशान है चारों ओर ठेका पट्टा और ठेकेदारी प्रथा कायम होने लगी है मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए एक बार फिर से कांग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है

यह तभी संभव है जब अनुपमा सिंह को आप यहां से जीताने का काम करेंगे हमारे फेडरेशन का बैठक इसमें तमाम जो कोल इंडिया की कंपनी है उनके जो तमाम हमारे रिप्रेजेंटेटिव कोलयरी यूनियन में है उनकी बैठक हैं इस बैठक में हम फेडरेशन की ओर ने निर्णय लिया है कि हम पहले भी फेडरेशन की ओर से हमेशा से कांग्रेस कि विचारधारा और राष्ट्रीयकरण की जो विचारधारा है उसको समर्थन देते आए हैं यही विचार हमारा हुआ है कि आगे वाले आने वाले समय में जितने भी हमारे फेस का चुनाव बचा हुआ है वहां पर जहां हमारा कोयला उद्योग है जहां-जहां हमारे फेडरेशन के अलग-अलग मिनरल के उद्योग हैं वहां पर जाकर हम महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे इसलिए यह बैठक बुलाई गई है जनता-जनार्दन के स्नेह और अपार समर्थन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है हमारी जीत जनता के विश्वास पर है हमारी जीत बुजुर्गों के आशीर्वाद पर है हमारी जीत यवाऔं कार्यकर्ताओं के सम्मान की है

हमारी जीत इस धनबाद की एकता की है हमारी जीत इस धनबाद की शांति की है और यह तमाम मुद्दों को लेकर हम चल रहे हैं और मैं समझता हूं कि इन मुद्दों को प्राथमिकता देना धनबाद के हर एक जनता का परम कर्तव्य बनता है और निश्चित तौर पर मुझे मालूम है कि मुझे विश्वास भी है भरोसा भी है कि जिस तरीके से धनबाद की जनता ने हमेशा एक स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व को सांसद और संसद भेजने का काम किया है वे इस बार भी करेंगे

बोकारो के जनसंपर्क व जनसभा में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को जमकर लताड़ा…

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने रविवार 12 मई को भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को जमकर लताड़ा। उन्होंने बोकारो सेक्टर-4 के फुटपाथ दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आदमी के अंदर बड़ों का सम्मान करना नहीं आता वो जनता का क्या प्रतिनिधित्व करेगा। अपनी पराजय को सामने देख भाजपा प्रत्याशी अब निजी हमले करने पर उतर आया है।

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि एक चाय बेचने वाले जब देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो मेरे ससुर छोटे दुकान चलाकर राजनीति में बड़े मुकाम बनाए तो इसमें हर्ज क्या है। मेरे ससुर कोई अपराध तो नहीं किए। महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को आड़े हांतो लेते हुए कहा कि ढुलू महतो ने मेरे परिवार पर अकारण उंगली उठाकर उसने अपने मानसिकता का परिचय दिया है।

25 मई को हमारी जनता इसका जवाब जरूर देगी। अनुपमा सिंह ने लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि 25 तारीख को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग कर ओछी मानसिकता के लोगों को करारा जवाब दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने का उनका एकमात्र मेरा स्वार्थ जनता की सेवा करना है। आप जनता जनार्दन हमें आशीर्वाद दें ताकि मैं आपकी आवाज बन सकूं। फुटपाथ दुकानदारों से कहा कि आप हमें ताकत दें, मैं आप लोगों को हक व अधिकार दिलाऊंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इंडिया महगठबंधन के पक्ष में अपना कीमती वोट डालकर बोकारो व धनबाद को बाघमारा बनने से बचा लीजिए। मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने मातृत्व दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह सेक्टर-4 स्थित चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं, बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में असंगठित मजदूरों की बैठक, बीएसएलएलएच कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के सामने आयोजित जनसंपर्क अभियान, बोकारो सेक्टर दो के एनएम कार्यालय काली मंदिर मां अम्बे गार्डेन, बोकारो सेक्टर आठ बी आदिवासी समाज की बैठक, बोकारो सेक्टर नौ स्थित यादव चौक स्थित टावर लाइट के सामने जनसंपर्क अभियान, चास स्थित आदर्श कालोनी गाय घाट में जनसंपर्क अभियान, बोकारो सेक्टर पांच के आंबेडकर चौक स्थित जनसंपर्क अभियान, बोकारो के तेलीपाड़ा साइड बाईपास रोड साइड में जनसंपर्क अभियान, चीरा चास स्थित चाणक्यपुरी में बैठक, बोकारो के सेक्टर एक स्थित कार्तिक नगर में कालिंदी समाज की बैठक, चास स्थित शिव मंडप के भोजपुर कालोनी में आयोजित जनसंपर्क अभियान, रामनगर स्थित एन ए सी कोचिंग संस्थान में बुजुर्ग विचार केंद्र में जनसंपर्क, मालती अपार्टमेंट में बैठक एवं जनसंपर्क व चीरा चास स्थित केके सिंह कालोनी में आयोजित बैठक एवं जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखी गई। लोगों ने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाए।

इधर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान दिलाने को लेकर अनूप सिंह ने बस्ताकोला के विभिन्न क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया जनसंपर्क अभियान के दौरान अनूप सिंह ने कहा कि कोल इंडिया में कर्मियों की नई बहाली पर रोक केंद्र की भाजपा सरकार की बड़ी भूल है महिला वी आर एस पर भी रोक लगा दिया गया हैं भाजपा अगर दोबारा सरकार में आई तो रिटायर कर्मियों को मिलने वाला पेंशन भी बंद कर देगी
यह लोकसभा चुनाव संविधान बचाने का है भारत को बचाना है ना की प्रत्याशी के प्रति गुस्सा दिखाने को है

धनबाद में विकास की असीम संभावनाएं हैं ऐसे में मतदाताओं को अवलोकन करते हुए धनबाद का सांसद शिक्षित के साथ-साथ साफ छवि का हो जिसे सांसद कहने में कोई शर्मिंदगी महसूस ना हो उनमें विजन हो अपने लोकसभा क्षेत्र के समस्याओं एवं सर्वांगीण विकास के प्रति पुरजोर तरीके से सदन में रखने की आज धनबाद की मूलभूत सुविधाएं ऐसे सांसद के इंतजार में है जो यहां की ज्वलंत समस्याएं फ्लाईओवर सड़क जाम पानी शिक्षा स्वास्थ्य निर्बाध बिजली जैसी समस्याओं से निजात दिला सके बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार को लेकर नई अवसर तलाशे फैक्ट्रियां लगाई जाए एवं भय मुक्त वातावरण बना सके तथा सांसद को मिलना सुलभ हो कोई कठिनाई भय ना हो जनता निर्भीक होकर अपने जनप्रतिनिधि से मिल सके..

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू ,अरविंद के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…