धनबाद(DHANBAD)पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति के ओर से रविवार को सत्यनारायण भगवान की कथा वह हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस विषय में जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान ने बीते दिनों प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी. उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 10:00 बजे हरि मंदिर प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर षड्यंत्र के तहत लगाए गए झूठे आरोपों केस से बरी होने के लिए पूजा अर्चना प्रार्थना मन्नत मांगी जाएगी।इस कार्यक्रम में जिला के सभी केंद्रीय सदस्य जिला समिति के पदाधिकारी, जिला सदस्य, जिला के पूर्व पदाधिकारी महानगर समिति के पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी, महानगर के युवा मोर्चा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा बुद्धिजीवी मोर्चा झरिया नगर पदाधिकारी के अलावा कटरा सिंदरी नगर के पदाधिकारी और सभी वार्ड के पदाधिकारी शामिल हुए.
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….
