JMM ने चमरा लिंडा को पार्टी से किया निलंबित…

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बागी विधायक चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी मुक्त कर दिया गया। इ

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बागी विधायक चमरा लिंडा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी मुक्त कर दिया गया। इससे संबंधित पत्र पार्टी के महासचिव विनोद पांडे ने जारी किया है।

क्या कहा गया है पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना में
पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आपने (चमरा लिंडा) महागठबंधन के खिलाफ जाकर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।

ऐसे में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर आपको पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है। साथ ही पार्टी की सदयस्ता से भी निलंबित किया जाता है।

लोहरदगा सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से सुखदेव भगत चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव से है। इसी बीच लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में आने वाले बिशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने भी नामांकन कर दिया था।

पार्टी और गठबंधन के खिलाफ उनके स्टैंड पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भरोसा जताया था कि चमरा लिंडा अपना नामांकन वापस ले लेंगे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *