आसनसोल(ASANSOL)पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र आसनसोल के विभिन्न इलाकों मे इन दिनों झारखंड की लॉटरीयाँ पूरी तरह पैर पसार चुकी हैं और बंगाल के लोगों को करोड़पति बना रही हैं, करोड़पति बनने के चक्कर मे बंगाल के लोग आए दिन अपनी जमा पूंजी का चुना लगा रहे हैं, बराकर, कुलटी, नियामतपुर, मैथन, डिबुडीह चेक पोस्ट, सलानपुर, रुपनारायणपुर, चितरंजन, मिहिजाम, संकतोड़िया, डिसरगढ़, चिनाकुड़ी, फतेहपुर, पंचगछिया, बराबनी, जामुड़िया, रानीगंज, आसनसोल, बर्णपुर, पुरुलिया जिला का परबेलिया,
अंडाल, पाण्डेश्वर सहित ऐसे कई इलाके हैं जहाँ झारखंड की लॉटरीयाँ मकड़े की जाल की तरह फैल चुकी हैं और लोगों को करोड़पति बनाने की ख्वाब दिखाकर तेजी से अपने जाल मे फंसा रही है, हम बताते चलें की बंगाल मे पहले से ही डियर लॉटरी चल रही है, जगह -जगह चौक चौराहों व गलियों मे बंगाल मे चलने वाली डियर लॉटरी बिकते हुए दिख जाती है…
जिसका हर रोज तीन सिफ़टों मे ड्रॉ होता है, पहला ड्रॉ दोपहर एक बजे तो दूसरा ड्रॉ शाम 6 बजे और तीसरा ड्रॉ रात 8 बजे होता है, ऐसे मे डियर लॉटरी के नाम से ही झारखंड की एक प्रतिबंधित लॉटरी अब बंगाल मे बिकनी शुरू हो गई है
झारखंड मे बिकने वाली इस अवैध और प्रतिबंधित लॉटरी पर जब पुलिस ने लगाम लगाया और इस धंधे से जुड़े लोगों को सलाखों के पीछे पहुँचाया तो लॉटरी माफियाओं ने झारखंड को छोड़ बंगाल को अपना सुरक्षित आशियाना बना लिया और बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र से धड़ल्ले से लॉटरीयों की छपवाई करवाकर बंगाल ही नही बल्कि झारखंड मे भी चोरी छुपके सप्कलाई कर रहे हैं और जमकर चांदी काट रहे हैं..
NEWSANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट