छत्तीसगढ के दुर्ग स्थित भिलाई विधालय सेक्टर 2 मे शिक्षा संभाग दुर्ग की अगुवाई मे 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इसकी जानकारी देते हुए गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की सचिव विधा ने बताया की झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के नेतृत्व मे 38 सदस्यीय गतका टीम 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की गतका प्रतियोगिता मे सम्मिलित हुई .
3 से 7 फरवरी तक आयोजित चैम्पियनशिप का उद्घघाटन भिलाई की राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने किया.झारखंड के खिलाड़ियों ने अदभुत प्रदर्शन कर 2 रजत वा 12 कांस्य पदक सहित 14 पदकों पर कब्जा करते हुए. लड़कियों के अंडर 19 मे ओभर ऑल तृतीय स्थान झारखंड राज्य को दिलाया.समापन समारोह मे दुर्ग के महापौर ने पुरस्कार वितरण किया.

झारखंड गतका टीम मे लड़कों के प्रशिक्षक पप्पू कुमार वा राजीव कुमार सिंह ,लड़कियां की प्रशिक्षक आरती कुमारी,माया कुमारी चौहान,टीम मैनेजर प्रशांत कु.ओझा वा संजय कुमार यादव थे.
झारखंड राज्य के लिए पदक जितने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
व्यक्तिगत सिंगल सोटी
1) पलक परमा धनबाद-रजत पदक
व्यक्तिगत फरी सोटी
2) शाक्षी श्रीवास्तव -बोकारो रजत पदक . टीम फरी सोटी 17 वर्ष लड़के
कांस्य पदक
1) मोहन कुमार पांडेय – धनबाद
2) वेदांत भारद्वाज – बोकारो
3) रौशन कुमार- पलामू
4) हर्ष राज- कोडरमा -अतिरिक्त खिलाड़ी
टीम सिंगल सोटी 19 वर्ष लड़के
कांस्य पदक
1) संजीव कु. भारती- धनबाद
2) यश राज – धनबाद
3) देव कुमार राय – धनबाद
4) हर्षित कुमार- बोकारो अतिरिक्त खिलाड़ी.
टीम फरी सोटी 19 वर्ष लड़कियां
कांस्य पदक
1) जेबा नाज- बोकारो
2 ) शाक्षी श्रीवास्तव – बोकारो
3) एंजल रानी – बोकारो
4) तृप्ति झा – बोकारो अतिरिक्त खिलाड़ी
झारखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर झारखंड राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी,झारखंड राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन अ सोरेंग, झारखंड ओलंपिक संंघ के महासचिव मधुकांत पाठक,धनबाद ओलंपिक संंघ के अध्यक्ष शैयद मतलुब हासमी, गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव कुमार हारोदिया,कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल,विधायक राज सिन्हा,पूर्व महापौर चन्द्र शेखर अग्रवाल ने बधाई वा अपनी शुभकामनांए दी हैं.
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
