264 करोड़ एक बरबेंदिया पुल का डबल शिलान्यास..नदी के एक छोड़ पर सीएम चंपाई सोरेन तो दूसरी छोड़ पर बीजेपी MLA के शिलान्यास से से गर्म हुई.. झारखंड की चुनावी सियासत…

धनबाद(DHANBAD) सीएम चंपाई सोरेन ने रविवार को जामताड़ा के वीरगांव में चार लेन वाले उच्च स्तरीय सेतू का शिलान्यास किया। इसका गवाह बसंत सोरेन, विधायक इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी सहित बड़ी संख्या में जिले के लोग और प्रदेश के आला अधिकारी बनें। 268 करोड़ की लागत से 86 स्पेन का बनेगा।

इससे जामताड़ा सहित संथाल परगना के आर्थिक विकास का पर लग जाएगा। साहेबगंज गंगा नदी में सेतु बनते ही यह बंगला, आसाम हो कर बंगलादेश तक जूड़ेगा। वहीं धनबाद कोयलांचल, हो कर रांची और छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा। इससे पहले 54 करोड़ की लागत से यहीं पर बन रहा सेतु 2009 में चक्रवाती तूफान की चपेट में चार पाया बह गया। इन चौदह वर्षों में यहां नाव दुर्घटना में दर्जनों लोग का प्राण गाया। सरकारें बनती रही और बदस्तूर नाव दुर्घटना में लोग मरते रहे।

जामताड़ा में एक और नाव हादसा हुआ। जिसमें 14 लोगों का जान चला गया। इससे विचलित विधायक इरफान अंसारी ने आत्मघाती संकल्प लिया। सेतु नहीं बनने पर क्षतिग्रस्त भाग से छलांग लगा देंगे। उसमें इसके सबसे बड़ा बाधक निरसा विधायक को साथ लेकर कूदेंगे। इसके लिए इरफान ने हर मंच पर बात उठाई। जो ना कारखाने में तूती का आवाज़ बनते रही। हेमंत सरकार के उत्तराधिकारी चम्पई सोरेन सरकार में मंत्री पद का संग्राम छिड़ा। जिसमें सेतु निर्माण के बात पर इरफान सहज हुए। यह बात सभा के संबोधन में इरफान ने सीएम के मंच पर खुलासा किया।

वहीं अपने संबोधन में बसंत सोरेन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल को ललकारा है। उन्होंने प्रदेश के 14 में से एक संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए डबल इंजन की सरकार को घेरा। तो शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दो वर्षों की उपलब्धि गिनाया है।

धनबाद के निरसा और जामताड़ा को जोड़ने वाली बरबेंदिया घाट पर पुल निर्माण को एक छोड़ पर सीएम तो दूसरी छोड़ पर निरसा के भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने भी सैकड़ो समर्थको के साथ बरबेंदिया पुल पर शिलान्यासः कर सियासी श्रेय लेने में जुट गई…

करीब 264 करोड़ की लागत से फोरलेन पुल का होगा निर्माण।

..14 बरसों से पुल अधूरा पड़ा हुआ है कई बार लोगों ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया, आंदोलन भी किया,2022में नाव हादसे में14 लोगों की जान भी चली गई. तब जाकर सरकार की नींद टूटी सरकार ने पुल निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की। अब इस पुल निर्माण से धनबाद और जामताड़ा की 40 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी..

इधर पथ निर्माण के अभियंता प्रमुख ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति स्टेट हाईवे अथॉरिटी यानी साज द्वारा दी गई है और इसका सुपरविजन रोड डिवीजन धनबाद जामताड़ा की देखरेख में होगा उन्होंने इस पुल की कुल लंबाई 1584 मीटर बताया जा रहा है

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आरपी सिंह के साथ ..निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *