JHARKHAND ELECTION 2024: कांग्रेस ने झारखंड के लिए पर्यवेक्षक बनाए.. भागलपुर MLA अजीत शर्मा बने धनबाद के पर्यवेक्षक..

धनबाद (DHANBAD )कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा क्षेत्र वार पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए इतने ही पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 14 लोकसभा में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें बिहार के छह विधायकों को छह लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। राजमहल में बिहार के विधायक मो. अफाक आलम, दुमका में एमपी के विधायक विक्रांत भूरिया, गोड्डा में विधायक शकील खान, चतरा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोडरमा में विधायक राजेश कुमार, गिरिडीह में विधायक छत्रपति यादव, धनबाद में भागलपुर विधायक अजित शर्मा, रांची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री विकास उपाध्याय, जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री दलेश्वर साहू, सिंहभूम में राधेश्याम मूभेल, खूंटी में विधायक ओमकर सिंह मारखम, लोहरदगा में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पलामू में बिहार के विधायक आनंद शंकर सिंह और हजारीबाग में पूर्व सांसद छाया वर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बनी रणनीति : कांग्रेस की बैठक में झारखंड विधानसभा 2024 चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। कांग्रेस की पांच न्याय- युवा न्याय, नारी न्याय, भागीदारी न्याय, किसान न्याय, रोजगार न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *