धनबाद(DHANBAD)निरसा।एक मुलाक़ात अपनों के साथ के तहत सोमवार की शाम झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर निरसा विधानसभा के कुमारधुबी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जियाउल हुसैन के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष सहित कार्यकर्त्ताओं से मुलाक़ात कर हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने कहा की एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम के तहत पुरे प्रदेश के प्रखंड अध्यक्षो के साथ मुलाक़ात किया जा रहा है।उसी क्रम में कुमारधुबी प्रखंड अध्यक्ष जियाउल हुसैन के घर पहुंचे है। पार्टी द्वारा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है की जो कार्यकर्ता पार्टी की नीव होते है। उनकी वास्तविक स्थिति क्या है। उनसे पूछे जाने पर की क्या यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव और राहुल गांधी द्वारा यह कहे जाने के बाद की चार प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा का सफाया कर देगी।
इस पर उन्होंने कहा की अभी विधानसभा के चुनाव की तैयारी नहीं चल रही है। हाँ राहुल गांधी ने जो कहा है उसमे कही भी गलत नहीं है। जिसका उदाहरण आप 13 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजों से आकलन लगा सकते है। आगामी विधासभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन अपनी दमदार परफॉमेंस करेगी और बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…