झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से राज्य में महिला सशक्तिकरण को मिलेेगा बढ़ावा अनुपमा सिंह

कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के दिशा निर्देश पर आवासीय कार्यालय जोड़ा पोखर से झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का निःशुल्क आवेदन प्रपत्र शुभारंभ कर वितरित किया गया ।

धनबाद (DHANBAD)कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा की झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के गरीब मध्यम वर्गीय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सके इन्हीं उद्देश्यों को चरितार्थ करते हुए यह लाभकारी योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आरंभ की गई है जो सीधे 1000 रुपये प्रतिमाह लाभार्थी महिलाओं 21 से 50 वर्ष की आयु की बैंक खाते में डी बी टी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी ताकि वह परिवार में उत्पन्न होने वाली हर आर्थिक समस्या से निपटने में सक्षम हो सके तथा अपने पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर ध्यान दे सके । महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में हेमंत सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 8 लाख से अधिक बेटियों को आर्थिक मदद दी जा रही है जिसके तहत 4 से 5 किस्तों पर 40000 हजार दिए जा रहे हैं यह सहायता वर्ग 8 से शुरू होकर 12वीं में पहुंचने तक मिलती रहती है घर में जितनी भी बेटियां होगी सबको लाभ दिया जा रहा है।


झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का आवेदन प्रपत्र वितरित करते हुए प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि धनबाद लोकसभा कांग्रेस की लोकप्रिय प्रत्याशी सह कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के दिशा निर्देश पर यह फार्म वितरण की शुरुआत की गई है और आगे भी जारी रहेगी तथा फॉर्म को भरने की सारी जानकारी भी दी गई है तथा लोगों को मदद के उद्देश्य से यह आगे भी जारी रहेगी ताकि कोई भी कमजोर महिला इस लाभकारी योजना से वंचित न रह जाए इस योजना का लाभ लेने के लिए जो आहर्ताएं रखी गई है उनमें पूर्ण होना होगा


जिसके तहत लाभ लेने वाली आवेदिका झारखंड की निवासी हो
आवेदिका 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो तथा 50 वर्ष से कम आयु हो
आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता ,


मतदाता पहचान पत्र ,आधार कार्ड, एवं राशन कार्ड अंतोदय अन्न योजना कार्ड गृहस्थी कार्ड सफेद राशन कार्ड हरे रंग का राशन कार्ड का दस्तावेज लगाकर संलग्न करना है प्रखंड अंचल कार्यालय जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग और अपने क्षेत्र के नजदीकी शिविरों में जमा करना है उक्त कार्यक्रम में सावित्री देवी अनिल पांडे किशोर कुमार राहुल कुमार रवि कुमार मनोज कुमार सूरज कुमार जितेंद्र कुमार शंकर कुमार साहू गणेश कुमार गुरुदेव कुमार साहू दिवाकर कुमार आदि थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *