झारखंड-बिहार पुलिस जुटी एक साथ, इन्हें करना है यह काम…

रांची(RANCHI): लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड के आला पुलिस अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग हुई। देवघर में आयोजित इस मीटिंग में चुनाव की तैयारी पर गौर किया गया। आपसी तालमेल और छोटे-बड़े खुराफाती क्रिमिनलों की धर पकड़ पर फोकस किया गया।

हथियारों और शराब की तस्करी पर रोक लगाने पर विचार मंथन किया गया। तस्करी रोकने के लिये खुफिया जानकारी एक दूसरे को देने पर जोर दिया गया। बिहार और झारखंड पुलिस मिलकर काम करेगी। अगर झारखंड का कोई अपराधी बिहार में या फिर बिहार का कोई अपराधी झारखंड में पनाह ले रखा हो तो उसे मिलजुल कर धर लेने पर जोर दिया गया।

मीटिंग में फैसला लिया गया कि आगामी 10 फरवरी को SDPO एवं थानेदार स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका मार्गदर्शन किया जाये।


बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद हाई लेवल मीटिंग में DIG विवेकानंद, भागलपुर के SSP आनंद कुमार, देवघर SP अजीत पीटर डुंगडुंग, साहेबगंज SP कुमार गौरव, गोड्डा SP नाथू सिंह मीणा, दुमका SP पीतांबर सिंह खरवार, पाकुड़ SP प्रभात कुमार, मुंगेर SP सिंधू शेखर सिंह, बांका SP सत्य प्रकाश, जमुई SP डा. सौर्य सुमन, देवघर SDPO ऋत्विक श्रीवात्सव, बेलहर SDPO राज किशोर कुमार, प्रशिक्षु IPS शिवम प्रकाश व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *