टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने जे एन टाटा की 185वीं जयंती मनाई..

जामाडोबा(JAMADOBA): 3 मार्च, 2024: टाटा स्टील, झरिया डिवीजन ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 185वीं जयंती मनाई।

इस दिन के जश्न की शुरुआत जामाडोबा ग्रुप के चीफ नरेंद्र कुमार गुप्ता और सिजुआ ग्रुप झरिया डिवीजन टाटा स्टील के चीफ मयंक शेखर द्वारा जनरल मैनेजर कार्यालय में संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

संस्थापक को श्रद्धांजलि देने में डिवीजन के कई अन्य अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि, नरेंद्र कुमार गुप्ता ने उन मूल्य प्रणालियों के बारे में विस्तार से बताया, जिन्हें हमारे संस्थापक ने आत्मसात किया। टाटा समूह जेएन टाटा की विरासत और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा, टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा जामाडोबा और सिजुआ ग्रुप में समुदाय के सदस्यों के लिए मोबाइल पब्लिक हेल्थ यूनिट (एमपीएचयू) को हरी झंडी दिखाना, ड्राइंग और क्विज़ प्रतियोगिता, खेल और एथलेटिक गेम्स जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शाम को सर दोराबजी टाटा पार्क, जामाडोबा में आकर्षक विद्युत सज्जा के माध्यम से जश्न जारी रहा, जिसका उद्घाटन टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के जेनरल मैनेजर संजय राजोरिया और सुनीता राजोरिया ने किया। इस अवसर पर पार्क 3 से 4 मार्च, 2024 तक जनता के लिए खुला रखा गया है।

इस अवसर पर कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, अमन, हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज झरिया डिवीजन टाटा स्टील, यूनियन प्रतिनिधि और डिवीजन के कर्मचारी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *