टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने सर दोराबजी टाटा की 165वीं जयंती मनाई

झरिया(JHARIYA)जामाडोबा, 27 अगस्त, 2024: टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने मंगलवार को जामाडोबा स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क में अपने पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा को उनकी 165वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर संजय राजोरिया ने डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ सर दोराबजी टाटा के सम्मान में उनके नाम पर बने सर दोराबजी टाटा पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजोरिया ने सर दोराबजी टाटा के जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उपस्थित सभी लोगों से उनके विजन और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की मांग की, जो आज भी बेहद प्रासंगिक हैं। दोराबजी को खेलों से बेहद लगाव था और वे भारतीय ओलंपिक आंदोलन में अग्रणी थे। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 1924 में पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल को वित्तपोषित किया था।

इस अवसर पर नरेंद्र कुमार गुप्ता, चीफ जामाडोबा ग्रुप, पंकज दास, हेड एचआरबीपी, बरुण बनर्जी, हेड सेफ्टी, श्वेता मिश्रा, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, कौशिक गायेन, हेड प्लानिंग, अमन, हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज झरिया डिवीजन टाटा स्टील, संतोष महतो, रीजनल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और झरिया डिवीजन के कई अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *