झरिया विधानसभा में जनता श्रमिक संघ ने 23 अगस्त को रांची में युवा जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

झरिया(JHARIYA) झरिया: भारतीय जनता युवा मोर्चा की झारखंड इकाई द्वारा 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाना है। भाजयुमो के बैनर तले आयोजित रैली रांची के मोरहाबादी मैदान में होगी, जिसमें सैकडो की संख्या में युवाओं के शामिल होने को लेकर जनता श्रमिक संघ की महामंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति रागनी सिंह के नेतृत्व में एक अहम बैठक गुरुवार को बिहार बिल्डिंग स्थित जनता श्रमिक संघ के कार्यलय मे आयोजित किया गया।

बैठक मे धनबाद जिला के विभिन्न कोलियारी क्षेत्रों के जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रागनी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बड़ी संख्या मे सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया। श्रीमति सिंह ने कहा की जनता श्रमिक संघ मजदूरों के हित मे कार्य करने वाला और गरीब पिछड़ों दलितों की आवाज को बुलंद करने वाला संघठन है। लेकिन वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार मजदूरों को ठगने वाली सरकार है।

इस ठगबंधनीय सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल मे मजदूरों का शोषण किया है। इस चलते अब समय आ गया है की झरिया कोयलांचल का हर एक मजदूर इस ठगबंधनीय सरकार को आइना दिखाते हुए इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प ले। इसको लेकर रांची में आयोजित जनाक्रोश रैली मे भारी संख्या मे शामिल हो ताकि झरिया के मजदूरों की आवाज से रांची मे बैठे ठगबंधनीय सरकार कांप उठे। बैठक में मुख्य रूप सेश्री संतोष सिंह श्री प्रदीप सिन्हा श्री सतेंद्र सिंह श्री इंद्रजित सिंह श्री शैलेन्द्र सिंह श्री सैलो पासवान श्री आलोक पमपम श्री गोपाल चौधरी श्री अनिल नोनिया श्री रामाधार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं मजदूर भाई बहन मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *