झरिया(JHARIA) झरिया जनता मजदूर संघ एक परिवार है, परिवार के सेवा के लिए हम लोग सदा तत्पर रहते हैं।
उक्त बातें झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने गोवर्धन पार्क बेरा में जनता मजदूर संघ की ओर से आयोजित वन भोज सह मिलन समारोह में कहीं। विधायक श्री सिंह ने कहा की हमारे संघ के जितने भी पदाधिकारी व सदस्य है, इस अवसर पर मिलकर चर्चा करते हैं और जो भी समस्या होती है उसका समाधान करते हैं ।

जनता मजदूर संघ ने किया वनभोज सह सेवानिवृत्त कर्मी विदाई सम्मान समारोह का आयोजन।
हम जनता के लिए हैं और सेवा करना ही मेरा प्रथम कर्तव्य है, पारिवारिक रूप से जुड़ी हुई हूं। हमेशा संघर्ष कर मजदूरों के समस्या पर लड़ाई लड़े हैं और मजदूरों को एचपीसी हो, जमीन का समस्या हो, विस्थापन हो हमारे लोगों ने प्रबंधन के सामने रखा है और उसका समाधान निकाला है। निस्वार्थ भावना से हम लोग मजदूर की लड़ाई को आगे बढ़ते हैं। यही जनता मजदूर संघ की खासियत है। इस प्रकार इस तरह का कार्यक्रम से संघ मजबूत होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह ने किया जबकि संचालन रामकृष्ण पाठक ने किया। वहीं बीसीसीएल कर्मी महेश राम के सेवानिवृत होने पर विदाई सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
जहां उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि के०डी० पाण्डेय, सूरज सिंह, अक्षयलाल यादव, राजीव सिंह, सतीश पांडे, दिलीप कुमार सिंह, विनोद सिंह,राजीव राय, राकेश सिन्हा, शिव शंकर महतो, बम्वेश सिंह, रणधीर गुप्ता, रमेश राम, बबलू सिंह, सुजीत सिंह, गौतम चौहान, मनोज यादव, वशिष्ठ मुनि पांडे,महेश निषाद,सुनील सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…
