जामताड़ा डीसी ने जिले के सभी विकास योजनाओं की समीक्षा…

जामताड़ा(JAMTADA) झारखंड प्रदेश का जामताड़ा आंशिक रूप से कृषि प्रधान जिला है। जहां कृषि के क्षेत्र में सरकारी प्रयास सांसें खिंच रहा है। इसे नार्मल करने के लिए उपायुक्त ने पहले शुरू की है। विभाग के अधिकारियों के साथ मेराथन समीक्षा बैठक हुई है। जिसमें एक तरफ रूग्ण योजनाओं को ट्रैक पर लाने का ट्रिप दिया है। वहीं दूसरी तरफ नयी योजनाओं के संचालन में तत्पर रहने का दिशा निर्देश दी है। इससे जामताड़ा कृषि विभाग की कार्यसंस्कृति संदेह के दायरे में आ गया है।

उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास,सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में सुखाड़, वर्षापात की स्थिति, एग्री स्मार्ट ग्राम योजना, खरीफ फसल आच्छादन एवं बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, पीएम किसान, खरीफ बीज वितरण, रबी बीज वितरण, लाभुक कृषकों के भूमि अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित अद्यतन स्थिति, उर्वरक की उपलब्धता, मत्स्य के अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना, तालाब जलाशय, समेकित मत्स्य पालन एवं राजस्व वसूली तथा भूमि संरक्षण के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक, डीप बोरिंग पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन योजना आदि की समीक्षा कर विभिन्न संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पीएम किसान योजना के लाभुक कृषकों के ई केवाईसी, भूमि अभिलेख को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने लंबित ई केवाईसी पूर्ण करने एवं डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि जिले में वर्षापात की स्थिति की जानकारी ली एवं उन्हें उसी अनुरूप कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं लाभ दें। वहीं किसानों को ससमय बीज देने का भी उन्होंने निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में एग्री स्मार्ट विलेज, धान अधिप्राप्ति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत मिर्च, ओल, अदरक, कीट रहित सब्जी उत्पादन, फूलों की खेती, पपीता की खेती आदि विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर उद्यान विकास को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। वहीं भूमि संरक्षण के द्वारा तलब जीर्णोद्धार, पार्कोलेशन टैंक, डीप बोरिंग आदि की समीक्षा किया। उपायुक्त ने कहा कि जितने भी तालाब बन रहे हैं या जीर्णोद्धार हो रहा है। लोग सभी में मत्स्य पालन करें एवं अपनी आमदनी को बढ़ा सकें।

इसके अलावा बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया की वेद व्यास आवास योजना के दिये गए लक्ष्य के आलोक में आवेदन जांच में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा उपायुक्त द्वारा पशुपालन, सहकारिता सहित अन्य का समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *